पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। शहर में सड़क पर खड़ी कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया पर तब तक देर हो गई। आधे से अधिक कार का नुकसान हो गया। थाना सुनगढ़ी के अंतर्गत शारदा हास्पिटल के पास का यह घटनाक्रम सामने आया है। यहां सड़क पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। पूरे मामले में अग्निशमन कर्मी व पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...