रुद्रपुर, मई 3 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा-पीलीभीत मुख्य मार्ग से गुर्जर बस्ती तक हॉटमिक्स सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने नारियल तोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। खटीमा-पीलीभीत मार्ग से हल्दीघेरा सायफन चौकी होते हुए गुर्जर बस्ती तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 47 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने बताया कि सड़क का निर्माण आधुनिक हॉटमिक्स तकनीक से किया जा रहा है, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन लंबे समय तक बना रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य, गुरप्रीत सिंह खिंडा, सतीश मौर्य, मोहित सिद्दीकी समेत ...