पीलीभीत बाईपास पर बसेगा ऑल इन वन शहर, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
बरेली, सितम्बर 20 -- रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली के बाद अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पीलीभीत बाईपास रोड पर शहर के विस्तार की नई तस्वीर तैयार करने में जुट गया है। प्राधिकरण यहां अपनी अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना विकसित करने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। खास बात यह होगी कि योजना को केवल आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसित करने के बजाय इसमें आधुनिक शहर की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं को एक साथ विकसित करने का प्रस्ताव है। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय का कहना है कि नए शहर में घर के साथ अस्पताल,स्कूल-कॉलेज,खेल सुविधाएं,पार्क,मॉल और सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी और चौड़ी सड़कों का नेटवर्क विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रस्तावित योजना में यातायात और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 18, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.