बरेली, मार्च 14 -- पीलीभीत बाईपास पर जमीन के विवाद में हुए चर्चित गोलीकांड में सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश पर थाना इज्जतनगर में एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट आदित्य उपाध्याय के पार्टनर राजस्थान के मार्बल कारोबारी शुभ अजमेरा ने बिल्डर राजीव राना समेत 20 नामजद और 150 अज्ञात पर लिखाई है। आदित्य उपाध्याय के पार्टनर राजस्थान के जनपद अजमेर में शिवाजी नगर, किशनगढ़ निवासी शुभ अजमेरा का कहना है कि उसने शंकर महादेव मकराना मार्बल नाम से आकर काम शुरू किया था। आदित्य उपाध्याय से किराये के बदले 50 प्रतिशत मुनाफा तय हुआ था। वहां 22 जून 2024 की सुबह राजीव राना पक्ष ने हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दो जेसीबी और घन से उनके 1.65 करोड़ रुपये के टाइल, पत्थर और शोरूम को तोड़कर ध्वस्त कर दिया। गल्ले में रखे 2.05 लाख रुपये,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.