पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। जिले में आयोजित बरेली जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता में बरेली जोन के छह जनपदों पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, बदायूं, मुरादाबाद और अमरोहा की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मुकाबले रोमांचक रहे। विजेता टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने किया था। यह भी पढ़ें- बलिया को हराकर जौनपुर पुलिस ने जीता फुटबाल का खिताब...