पीलीभीत ने जीता फुटबॉल मैच
चम्पावत, जुलाई 14 -- योगेश जोशी, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी परिसर में तीन दिनी अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबल पीलीभीत क्षेत्रक और अल्मोड़ा के बीच मैच हुआ। जिसमें पीलीभीत ने अल्मोड़ा क्षेत्रक की टीम को 4-2 से हराया। मुख्य अतिथि पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। यहां कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ.विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सुदेश कुमार व नवनीत कुमार यादव, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इंटर सेक्टर फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम मैच में लखीमपुर खीरी की शानदार जीत यह भी पढ़ें- Palamu News: प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.