पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 18 से अधिक प्रजातियों के सर्प, रहें सावधान
पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व सिर्फ बाघ, तेंदुए और हिरणों के लिए ही नहीं, बल्कि सरीसृपों की विविधता के लिए भी जाना जाता है। जंगल की घासभूमि, जलस्रोत और नम क्षेत्र सांपों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराते हैं। स्थानीय सर्वेक्षणों में पीलीभीत क्षेत्र में 18 से अधिक प्रजातियों का उल्लेख मिलता है। इनमें कई विषैली और कई गैर-विषैली प्रजातियां शामिल हैं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में इंडियन कोबरा, कॉमन इंडियन करैत, बैंडेड करैत और रसेल वाइपर जैसी विषैली प्रजातियां पाई जाती हैं। इनके अलावा अजगर, धामन, विभिन्न प्रजातियों के कीलबैक, वुल्फ स्नेक और सैंड बोआ जैसे सांप भी मौजूद हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक सांप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वे चूहों और अन्य छोटे जीवों की संख्या नियंत्रित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.