रुद्रपुर, मार्च 5 -- खटीमा, संवाददाता। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र में रात के समय वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने का असर खटीमा से पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। डीएफओ पीटीआर के आदेश का प्रभाव पीलीभीत जनपद के माला रेंज में पीलीभीत-पूरनपुर, पीलीभीत-माधोटांडा और महोफ रेंज के माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर पड़ेगा। इन मार्गों पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 28 फरवरी को जारी आदेश में पीटीआर के डीएफओ भरत कुमार डीके ने कहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट के 17 नवंबर 2025 के आदेश और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में वन्यजीव विहार और टाइगर रिजर्व क्षेत्रों से गुजरने वाले राष्ट्रीय, राज्य और जनपद स्तरीय मार्गों पर रात्रि के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.