पीलीभीत, सितम्बर 12 -- पीलीभीत। अब परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने की दिशा में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची मांगी है। प्रशिक्षण के दौरान संघर्ष के रोकने के उपायों पर प्रकाश डाला जाएगा।

प्रशिक्षण की रूपरेखा तराई के पीलीभीत जनपद में साल, सागौन, चीड़ के पेड़ों का जंगल है। वर्ष 2014 में घोषित पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल के किनारे गांवों के लोगों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा गया है। ईको टूरिज्म स्पाट चूकाबीच और सप्त सरोवर पर महिला स्वयं सहायता समूह लोगों को सेवाएं दे रहा है। अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को मानव-वन्यज...