पीलीभीत के किसानों को भरपूर मिलने लगेगा पानी
बरेली, अगस्त 4 -- पीलीभीत के शारदा सागर खंड से जुड़े कैलाशा राजवाहा के किसानों को जल्द ही पानी की किल्लत से मुक्ति मिलने की आस जागी है। शासन ने राजवाहा के 39.600 किलोमीटर तक पुनर्स्थापना कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इससे जरूरी सुधार कार्य कराए जा सकेंगे। इसका सीधा फायदा राजवाहा से सिंचाई पर निर्भर किसानों को मिलने की उम्मीद है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने यह धनराशि मंजूर की है। राजवाहा के पुनर्स्थापना कार्य से पानी के प्रवाह को बेहतर करने और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। खासकर राजवाहा से जुड़े खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। लंबे समय से मरम्मत और सुधार की जरूरत वाले हिस्सों में अब बजट उपलब्ध होने से काम आगे बढ़ सकेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.