पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। असम हाईवे पर एक के बाद एक चार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक के परिचालक की मौत हो गई। हादसा भूसे के खाली ट्रक को बैक करते वक्त हुआ। पीछे से तीन ट्रक एक के बाद एक उस ट्रक से भिड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसा मंगलवार तड़के असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गढ़ा पचपेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के बराबर में धर्मकांटे के समीप हुआ। ट्रक का चालक खाली ट्रक का वजन धर्मकांटे पर कराने के लिए आया था। वजन कराने के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही बैक करने लगा। इस दौरान पूरनपुर की ओर से आए तीन ट्रक एक एक करके उस ट्रक से भिड़ गए। जिससे चारों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। उधर से निकल रहे वाहन चालक भी पीछे ही रूक गए। रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.