पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत। शहर के नौगवां पकड़िया निवासी नरेश वर्मा और मां लीलावती की होनहार बेटी सुनीता कुमारी ने आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला वर्ग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह भविष्य में देश की ओर से खेलने का सपना संजोकर आगे बढ़ रही है। हॉकी संघ ने महिलाा खिलाड़ी की सफलता पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ी सुनीता की बचपन से ही हॉकी में रुचि थी। हॉकी को नन्हे हाथों में थामकर बिटिया ने खेल की शुरुआत की, जो आज उनकी लगन व कठिन परिश्रम के चलते कई राष्ट्रीय खेलों में सब जूनियर और अब जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश हॉकी कप्तान की बतौर भूमिका निभा रही है, जिनके गोल की बदौलत छत्तीसगढ़ को 2-0 से पछाड़कर 15वाँ राष्ट्रीय जूनियर महिला वर्ग प्रतियोगिता में उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.