बांदा, मई 4 -- बांदा। शहर के व्यस्ततम इलाके पीली कोठी क्षेत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी के आसपास जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पीली कोठी से लेकर ओवरब्रिज तक सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए डिब्बे, ठेले और अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के बाहर सड़क पर अवैध रूप से दुकान संचालित कर रहे पवन कुमार के यहां बिजली चोरी का मामला सामने आया। मौके पर जांच में पाया बिना वैध कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इस पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्र के एसडीओ राजेश पटेल को मौके पर बुलाया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- राधारमन रोड तक चला अभियान, हटाया अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.