हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी थाना क्षेत्र के पीलीकोठी स्थित श्याम गार्डन के पास एक पुराने घर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभ दिवाकर के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत नशे के इंजेक्शन की ओवरडोज के कारण हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेज 2 निवासी शुभ दिवाकर दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह एक सप्ताह पहले ही घर आया था। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। गुरुवार शाम शुभ के दोस्त की बहन ने परिवार को सूचना दी कि शुभ श्याम गार्डन के पास एक बुजुर्ग के पुराने घर में पड़ा है। आनन-फानन परिजन उसे सुशीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.