पीलिया से युवक की मौत, कोहराम
गंगापार, जून 19 -- विकास खंड जसरा के अंतर्गत ग्राम चिल्ला गौहानी में शुक्रवार भोर पीलिया से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 44 वर्षीय प्रभाकर सिंह उर्फ तूफान सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह की तबीयत एक पखवाड़ा से खराब हो गई थी। परिजन प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। वहां डाक्टरों ने पीलिया बताया था। आराम होने पर दो दिन पहले घर वापस लाया गया था। उसके बाद शुक्रवार भोर घर पर अचानक तबीयत खराब हुई। परिजन प्रयागराज ले कर गए वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर वापस लौट आए। आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.