पीलिया से किशोर की मौत, सात बच्चे निजी अस्पतालों में भर्ती
रुद्रपुर, जून 3 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के नयागांव में 15 वर्षीय किशोर की पीलिया से मौत हो गई। वहीं सात बच्चे दो निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। पूरे गांव में करीब 40 बच्चों में बीमारी के लक्षण बताए जा रहे हैं, जिनका निजी अस्पतालों समेत अन्य शहरों में उपचार चल रहा है। नयागांव की ग्राम प्रधान मैसरजहां ने बताया कि गांव में 40 से अधिक बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। बुखार के साथ सीने में दर्द की शिकायत भी सामने आ रही है। जांच में कई बच्चों में पीलिया के लक्षण मिले हैं। इसी बीमारी से ग्रसित 15 वर्षीय अल्तमस पुत्र इश्तकार की दिल्ली में मंगलवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- दूषित पेयजल की वजह से बच्चे पीलिया का शिकार हो रहे परिजनों के अनुसार, अल्तमस पहले बुखार से पीड़ित था। सितारगंज की एक निजी लैब में जांच कराने पर पीलिया की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.