पीलिया झाड़ने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद
इटावा औरैया, मई 15 -- इटावा, संवाददाता। पीलिया झाड़ने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। घटना चार साल पहले बकेवर थाना क्षेत्र में हुई थी। जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि बकेवर क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध ने अपनी पौत्री के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनकी पौत्री पीलिया के रोग से पीड़ित थी। बकेवर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में पीलिया रोग को झाड़ने की जानकारी मिली। 24 अगस्त 2021 को वह अपने बाबा के साथ पीलिया झड़वाने के लिए सलेमपुर गांव में सुभाष कठेरिया के पास गई। यह भी पढ़ें- छात्रा को अगवा करने के दोषी युवक को चार साल की सजा किशोरी के बाबा को अपने घर के बाहर बैठाकर सुभाष किशोरी को घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाहर आकर किशोरी ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.