मऊ, फरवरी 28 -- मऊ। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि अपंजीकृत पीला फास्फोरस 3% पेस्ट की बिक्री किसी भी दशा में न करें। यदि निरीक्षण के समय कीटनाशी प्रतिष्ठानों पर पीला फास्फोरस 3% पेस्ट स्टॉक में पाया जाता है अथवा अवैध रूप से बिक्री की जाती है तो कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...