नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- White Towel Cleaning Tips: कई लोग घर में सफेद तौलिया इस्तेमाल करते हैं। सफेद तौलिया देखने में जितना साफ और सुंदर लगता है, उसे साफ रखना उतना ही मुश्किल होता है। रोजाना इस्तेमाल के कारण तौलिये पर पसीने, तेल, मेकअप, साबुन और गंदगी के दाग लग जाते हैं। कई बार बार-बार धोने के बाद भी सफेद तौलिया पहले जैसा चमकदार नहीं दिखता। ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से तौलिये के दाग और पीलेपन को कम कर सकते हैं।सफेद तौलिया साफ करने के 5 टिप्स1. दाग लगते ही करें सफाई तौलिये पर अगर मेकअप, तेल या किसी खाने-पीने की चीज का दाग लग गया है, तो उसे ज्यादा समय तक ऐसे ही न छोड़ें। पुराना दाग कपड़े के रेशों में अच्छी तरह बैठ जाता है और बाद में उसे हटाना मुश्किल हो सकता है। सबसे पहले दाग वाली जगह को हल्के पानी से गीला करें। इसके बाद थोड़ा सा...