रामपुर, मार्च 23 -- पांच दिन पूर्व केमरी स्थित पीलाखार नदी में मिला शव केमरी से गायब हुए विशाल का निकला। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को केमरी स्थित पीलाखार नदी में एक किशोर का शव उतराता हुआ मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी से निकलवाया था। जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को जिला अस्पताल भिजवाया था। सोमवार को केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी सज्जाद हुसैन ने रामपुर जाकर शव की शिनाख्त की। सज्जाद ने बताया कि 15 मार्च को उनका बेटा विशाल घर से अचानक से गायब हो गया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने केमरी थाने में दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि नदी में मिले शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्...