मुंगेर, मार्च 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की पीर पहाड़ स्थित पीर हसन शाह लोहानी की मजार पर उर्स मेला का आयोजन किया गया। जहां हिंदू मुसलमान समुदाय के लोगों ने एक साथ मजार पर चादरपोशी कर अमन चैना की दुआ मांगी। इधर मजार के खिदमतगार ने कहा कि हर वर्ष सालाना उर्स के मौके पर सुबह के समय कुरानखानी होती है। इसके बाद शाम में पीर हसन शाह की मजार पर अकीदतमंदों द्वारा चादरपोशी की जाती है और देर रात कुल के साथ उर्स खत्म होता है। उन्होंने कहा कि उर्स के मौके पर दुआ के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि पीर हसन शाह लोहानी अल्लाह पाक के नेक बंदे थे। इधर, दोनों समुदाय के लोगों ने पीर हसन शाह के मजार पर पहुंच सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए चादरपोशी की और देश में शांति के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर कई कार्यकर्ता भी मौजूद...