बलरामपुर, मार्च 20 -- तुलसीपुर, संवाददाता। पीर रत्न नाथ बाबा की आगमन शोभायात्रा तृतीया 21 मार्च 2026 को सुबह 4 बजे कोयलाबास बॉर्डर पहुंचेगी, जहां तुलसीपुर क्षेत्र के श्रद्धालु उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा सुबह 5 बजे बालापुर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां एक घंटे तक मंदिर में पूजन-अर्चन होगा।प्रातः 8 बजे शोभायात्रा जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां उसी दिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा और मेले का आयोजन किया जाएगा। तृतीया व चतुर्थी यानी 21 और 22 मार्च को जनकपुर में ही विश्राम रहेगा। इसके बाद 23 मार्च (पंचमी) की सुबह 4 बजे यात्रा जनकपुर से निकलकर 5 बजे तुलसीपुर के नकटी नाला पहुंचेगी, जहां एक घंटे पूजा के बाद पैदल शोभायात्रा पुरानी बाजार होते हुए सुबह 8 बजे देवी पाटन मंदिर पहुंचेगी। इस आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.