बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पर तहसील मुख्यालय तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन में पीर रतननाथ जी की पारंपरिक शोभायात्रा का आगमन हुआ। मां पाटेश्वरी की जय और पीर रतननाथ बाबा की जय के उद्घोष के साथ पड़ोसी देश नेपाल के दांग चौघड़ा से चलकर लमही होते हुए पहुँची इस यात्रा का स्वागत शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने पारंपरिक विधि-विधान से किया। यह शोभायात्रा सदियों से भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूती प्रदान करती आ रही है। इस वर्ष की शोभायात्रा में नेपाल से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। नेपाली वेशभूषा और पारंपरिक लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। सुबह से ही बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पीर रतननाथ जी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर प्रतीक्षारत दिखे। नगर ...