मुंगेर, अप्रैल 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चर्चित पीर पहाड़ छापेमारी कांड में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। यह मामला 18 अक्टूबर 2020 का है, जब तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत प्रसाद ने रात्रि गश्ती के दौरान सुबह करीब 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पीर पहाड़ स्थित खंडहर के पास पुलिस बल के साथ छापेमारी की थी।छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम रूपेश यादव (तौफीर निवासी) और सन्टू चौधरी (तेरासी निवासी) बताया। तलाशी लेने पर रूपेश यादव के पास से पांच देशी कट्टा और 0.315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। वहीं, उसकी निशानदेही पर जमीन में छिपाकर रखे गए तीन और देशी कट्टा भी बरामद किए गए थे।वहीं, दूसरे अभियुक्त ...