भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को ज्ञान भारतम मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शहर के विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीर दमड़िया खानकाह सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया और वहां संरक्षित प्राचीन धरोहरों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पीर दमड़िया खानकाह में बड़ी संख्या में संरक्षित पांडुलिपियों का अवलोकन किया गया। यहां फरमानों और मुगलकालीन दस्तावेजों के रूप में एक हजार से अधिक ऐतिहासिक पांडुलिपियां सुरक्षित पाई गईं। डीडीसी ने इन अमूल्य धरोहरों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण कार्य किया गया ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.