बाराबंकी, मार्च 26 -- मसौली। पीर और बुजुर्ग अल्लाह के बहुत करीब होते हैं। इनके स्थानों पर आकर एक दिली सुकून मिलता है। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उक्त विचार गुरुवार को कस्बा बासा शरीफ में हजरत सैय्यद शाह अब्दुल रज्जाक बाबा के आस्ताने पर चल रहे आठ दिवसीय मेले में मेला कमेटी द्वारा आयोजित जश्न ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम को खिताब करते हुए हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद शैफ शफीपुरी ने व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना अहमद अली ने तिलावते कलामेपाक से की। हजरत मौलाना ने आगे कहा कि बुजुर्गों ने अल्लाह के पैगाम को दुनिया में आगे बढ़ाया है। इनके वसीले से मांगी गई दुआ बहुत जल्द कबूल होती है। हम सभी लोगों को अल्लाह के द्वारा बताए गए तरीके से अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। कार्यक्रम में बहुत से शायरों ने नातिया कलाम पेश किया।

हिंदी ह...