आरा, मई 7 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो थाना क्षेत्र के बचरी नहर पुल के समीप बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो पुल के नीचे जा पलटी। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बोलेरो गाड़ी बारातियों से खचाखच भरी थी और हसनबाजार की ओर से पीरो की तरफ आ रही थी। हादसे में किसी भी बाराती को गंभीर चोट नहीं आई और अनहोनी टल गई।
दुर्घटना का विवरण बुधवार की देर रात बोलेरो जैसे ही बचरी नहर पुल के पास पहुंची, चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे पुल के नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग जग गए। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों और राहगीरों ने साहस का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त वाहन का दरवाजा खोलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.