आरा, अप्रैल 13 -- पीरो, संवाद सूत्र। जनगणना का कार्य शुरू किये जाने को लेकर इंटर स्तरीय हाईस्कूल पीरो में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन चार्ज अफसर सह बीडीओ अशोक कुमार और ग्रामीण विकास पदाधिकारी मोहसीन खान ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 126 प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर विनय कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा, सुमित कुमार भास्कर, गोविंद प्रसाद, कार्यपालक सहायक अरविंद कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने सभी प्रगणक को नजरी नक्शा तैयार करने, चैहद्दी चिह्नित करने की पूरी जानकारी दी। मकान सूचीकरण कार्य और मकानों की गणना को लेकर कार्य बताया गया। साथ ही जनगणना कार्य किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की कड़ी हिदायत दी गयी। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : पर्यवेक्षक और प्रगणकों का तीन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.