आरा, अप्रैल 27 -- पीरो, संवाद सूत्र नगर परिषद क्षेत्र में बिना नम्बर प्लेट और बगैर हेलमेट के वाहन चलाना मुशिकल हो गया है। डीएम के निर्देश पर गठित क्विक रेस्पॉन्स टीम के सदस्यों ने नगर परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सड़कों पर सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में टीम के सदस्य जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मेघा कुमारी और थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता ने कुल तीन लाख 50 हजार रुपये वसूल किए। मेघा कुमारी ने बताया कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से ई रिक्शा , ऑटो और बिना नम्बर प्लेट के वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। निर्धारित स्थल को छोड़ शहर में इधर-उधर वाहन खड़े कर जाम करने वालों को भी बख्शा नहीं गया। नगर परिषद के कर्मियों को भी लगाया गया है। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि अवैध तरीके से बि...