आरा, अप्रैल 29 -- -शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया और अव्यवस्था फैलाने वालों को फटकार लगाई पीरो, संवाद सूत्र। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय बुधवार को पीरो की सड़कों पर उतरे और मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने वालों और सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे अतिक्रमण न करेंअव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण पीरो की सड़कों पर अनियंत्रित पार्किंग और फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा था। जाम की समस्या इतनी विकराल हो गई थी कि पैदल चलना भी दूभर हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया और अव्यवस्था फैलाने वालों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने उन...