आरा, अप्रैल 23 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो अनुमंडल के अलग-अलग 13 स्थानों पर आग लगाये जाने से बिफरे एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा है कि पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज की जायेगी। एसडीओ के अनुसार इन स्थानों से आग लगने की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा है कि खेतों में ही अक्सर पराली जला देते है और लपटें गांव में भी घुसने लगती हैं। ऐसे में पराली जलाने पर नुकसान होने पर एफआईआर दर्ज की जायेगी। कभी - कभी आग की लपटें तीन से चार किलोमीटर के दायरे में फैल रही हैं। किसान अपनी आदत में बदलाव नहीं करते हैं तो किसान सलाहकार से जांच कराने के बाद एफआईआर दर्ज की जायेगी। यह भी पढ़ें- सेटेलाइट निगरानी में आएंगे खेत, पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना एसडीओ ने कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्द...