पीरो : श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब
आरा, अप्रैल 4 -- -छह अप्रैल को होने वाले भव्य संत सम्मेलन की तैयारियां तेज पीरो, संवाद सूत्र। स्थानीय बीएसएस कॉलेज के खेल मैदान में एक अप्रैल से शुरू सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ अपने पूरे शबाब पर है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण मंगलमय और भक्तिपूर्ण हो गया है। यज्ञाधीश श्री गोविन्दाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित महायज्ञ आगामी सात अप्रैल तक चलेगा। यज्ञ स्थल पर उत्सव जैसा माहौल है और आगामी छह अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल संत सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। महायज्ञ के केंद्र में भगवान की आराधना के साथ-साथ ज्ञान की गंगा भी प्रवाहित हो रही है। प्रख्यात श्रीराम कथावाचक श्रीराम दयाल शरण जी महाराज ने अपनी ओजस्वी और मधुर वाणी से श्रीराम कथा का अमृत पान कराया। उन्होंने प्रभु श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.