आरा, मई 8 -- पीरो, संवाद सूत्र भोजपुर के पीरो प्रखंड के कसेढ़ गांव के बाधार में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की घटना में खेतों में रखा हजारों रुपये मूल्य का पशु चारा जलकर पूरी तरह राख हो गया। चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण बाधार की ओर दौड़े। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिया और पारंपरिक तरीके से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के इस सामूहिक और अथक प्रयास से एक बड़ी अनहोनी टल गई और आग को अन्य खेतों में फैलने से रोक लिया गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है और पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसान...