पीरो : अग्निवीर सुधीर का पार्थिव शरीर चतुर्भुजी बरांव पहुंचते ही रो पड़ा गांव
आरा, अक्टूबर 1 -- पुंछ-राजौरी सेक्टर में तैनात 24 वर्षीय अग्निवीर सुधीर कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत सेना के वाहन से आया शव, शिक्षक पिता ने दी मुखाग्नि, तो मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं फोटो 1 : पीरो के बरांव गांव में अग्निवीर जवान के पार्थिव शरीर पर गुरुवार को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के दौरान जुटे लोग। पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड स्थित चतुर्भुजी बरांव गांव में गुरुवार को उस वक्त मातमी सन्नाटा पसर गया, जब जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर में तैनात 24 वर्षीय अग्निवीर सुधीर कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया। जवान का देहांत ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने और इलाज के क्रम में हो गया था। जैसे ही सेना का वाहन सुधीर के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचा, पूरा इलाका चीख-पुकार और करुण क्रंदन से दहल उठा। अपने माटी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.