आरा, फरवरी 23 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो शहीद भवन में अक्षयलाल चौधरी को तीसरी बार जदयू का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित कर लिया गया। मौके पर चुनाव प्रभारी अशोक कुमार राय और पर्यवेक्षक कमलेश पटेल मौजूद थे। अक्षयलाल चौधरी के लिये उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। दूसरा नामांकन नहीं होने के हालत में निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार राय ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। अक्षयलाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर मौजूद सुनीता देवी, रामपुलिस पासवान, टिंकू चौधरी, सत्येन्द्र सिंह, राजदेव चौधरी, हीरालाल चौधरी, रमेश चौधरी और भोला चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.