पीरो, हसन बाजार और अगिआंव बाजार से पांच आरोपित गिरफ्तार
आरा, सितम्बर 19 -- पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर पुलिस की ओर से चलाये गये विशेष अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में पीरो, हसन बाजार और अगिआंव बाजार थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न मामलों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीरो थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद के नेतृत्व में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी शहनवाज उर्फ पेंटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित काफी समय से फरार चल रहा था। वहीं दूसरी ओर हसन बाजार पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र अंतर्गत नदउंवा गांव निवासी गोल्डन कुमार और चन्दन कुमार शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.