रामनगर, मई 8 -- रामनगर। पीरूमदारा चौकी क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए चोरों ने स्टोन क्रशर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। भवानीपुर निवासी ब्रजमोहन ने तहरीर में बताया कि खनन कार्य में प्रयुक्त उनका वाहन 6 मई की रात चोरी हो गया था, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चौकी में पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद चोरी और झपट्टामारी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। इस मामले में कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि वाहन की तलाश को दो टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.