पीरूमदारा में बुजुर्ग महिला पर झपट्टा मार कर मंगलसूत्र उड़ाया
रामनगर, अप्रैल 17 -- रामनगर, संवाददाता। पीरुमदारा क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोग एक बुजुर्ग महिला पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्राम पीरुमदारा निवासी दुर्गा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम वह अपने घर के बाहर पेड़ पौधों को पानी दे रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग उसके पास आए और झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि फुटेज के हिसाब से आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र लूटा,ऑटो से उतरकर पैदल जा रही थी घर जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पीड़ित की तहरीर पर फिलहाल पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.