हल्द्वानी, फरवरी 15 -- रामनगर। ग्राम भवानीपुर खुल्बे स्थित एक बंद घर से चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नरसिंहपुर निवासी आकांक्षा राणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता कैलाश राणा का घर भवानीपुर खुल्बे में है। कुछ दिन पूर्व उनके पिता घर में ताला लगाकर उज्जैन गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद घर में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से चांदी की पायल और लगभग 10 हजार की नक़दी गायब थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.