पीरुआ में लटक रहे बिजली के जर्जर तार के विरोध में किया प्रदर्शन
मऊ, मई 21 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के पीरूआ गांव में बिजली के लटक रहे तारों से होने वाली घटनाओं को लेकर विभाग की घोर लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ये लटकते तार किसी बड़ी दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है और इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। गांव के संजय यादव, लालजी यादव, बिशाल यादव, अंगद यादव, मनटू यादव, रोशन और सूरज यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि रास्ते के ऊपर से गुजर रहे एलटी लाइन के तार इतने नीचे आ चुके हैं, कि बांस के सहारे भी वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों को रास्ते से आने-जाने में हर वक्त डर लगा रहता है। विशेषकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.