मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- बंदरा। पियर थाना क्षेत्र की पीरापुर पंचायत के वार्ड आठ के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया रामपुर महिनाथ निवासी विनोद सहनी को बुधवार को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। इनको नलजल योजना में उल्लेखनीय योगदान व सफल प्रबंधन को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित जल महोत्सव कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया है। उपमुखिया विनोद ने बताया कि अपने वार्ड में हर घर नल का जल संचालन कर एवं अवनी एमग्राम का नियमित उपयोग के साथ बेहतर संचालन कर रहे हैं। पुरस्कार मिलने पर मुखिया गुड्डू कुमार, अमरेश कुमार, शिवनाथ सहनी आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.