भागलपुर, अप्रैल 4 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को फंदे से लटकी नाबालिग लड़की का शव ईशीपुर बाराहाट थाना पुलिस ने बरामद किया और एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बारे में थानाध्यक्ष मनीष कुमार को परिजनों ने बताया कि सुबह किशोरी ने खाना बनाकर सब लोगों को दिया। सभी लोग खेत में गेहूं कटाई करने निकल गए। इसके बाद उसकी छोटी बहन जब थोड़ी देर में आई और बहन को आवाज लगाई किवाड़ खटखटाया तो नहीं खुला। तब दौड़कर उसने अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी। सभी भागे पहुंचे तथा खिड़की तोड़कर उसे उतारा गया। लोगों ने देखा कि तार की तंगनी पर रस्सी से फांसी लगाकर झूल गई थी। तब पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बता...