भागलपुर, अप्रैल 28 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती-बाखरपुर-बाबूपुर मुख्य मार्ग स्थित ध्वस्त चौखंडी पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के हजारों हजार लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि यह पुल इस क्षेत्र के साथ कटिहार जिले और झारखंड क्षेत्र वासियों के लिए भी लाइफ लाइन है।यह पुल 2022 में 25-30 फीट कट गया था। इसके बाद 2023 में भी कटा। इसे दुरुस्त किया गया लेकिन3 अक्तूबर 2024 को पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस पुल से दिन भर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते थे। पुल से होकर हजारों लोग रोज विभिन्न कार्यवश पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय, एसडीपीओ 2, इंस्पेक्टर कार्यालय, रेफरल अस्पताल, पेट्रोल पंप, बैंक आदि आते जाते हैं। यह भी पढ़ें- नौ साल से अधूरा दादरघाट पुल, बरसात में थर्माकोल नाव और बांस की चचरी सहारा जबकि सैकड़ों छात्र-छ...