भागलपुर, अप्रैल 26 -- पीरपैंती (भागलपुर), निज प्रतिनिधि। पीरपैंती-शिवनारायणपुर फोरलेन पर लक्ष्मीपुर के पास शुक्रवार की देर रात दो हाईवा में टक्कर हो गई। जिसमें गयाजी निवासी एक हाईवा चालक की मौत हो गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। टक्कर की आवाज से लोगों की नींद खुली और भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। फोरलेन पर एक खाली हाईवा पीरपैंती की जा रहा था और दूसरा हाईवा मिर्जाचौकी की ओर से गिट्टी लोड कर कहलगांव की ओर जा रहा था। लक्ष्मीपुर पुल के पास दोनों में टक्कर हो गई। गिट्टी लोग हाईवा का चालक फरार हो गया। जबकि खाली हाईवा के चालक की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पीरपैंती में दो हाईवा की टक्कर में चालक की मौत सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत, अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे। एक ट्रैक्टर के सहारे चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.