भागलपुर, अप्रैल 27 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कई पेट्रोल पंप में दो-तीन दिनों से पेट्रोल, डीजल की कमी होने से ग्राहकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। एक दो जगह कहीं डीजल है तो पेट्रोल नहीं, पेट्रोल है तो डीजल नहीं। जिससे लोग परेशान हैं। नूतन पेट्रोलियम बाराहाट के संचालक अखिलेश महतो ने कहा कि पेट्रोल और डीजल खत्म हो रहा है। कुछ बचा है तो सौ पचास से अधिक का किसी को नहीं दे रहे हैं। जबकि हरदेवचक पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया कि पेट्रोल तो अभी है परन्तु डीजल कई दिनों से खत्म हो जाने से किसानों में काफी निराशा देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- संकट : कहीं 100 तो कहीं 200 रुपये तक दिया जा रहा पेट्रोल हालांकि पीरपैंती स्टेशन के बगल में स्थित कुंदन पेट्रोलियम के संचालक प्रभात चनानी ने बताया कि पांच छह दिन पेट्रोल डीजल नहीं रहने से परेशान...