देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। देश के दिग्गज उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को झारखंड-बिहार के दो दिवसीय दौरे को लेकर देवघर पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार गौतम अदाणी रविवार सुबह विशेष जेट विमान से देवघर एयरपोर्ट लैंड करेंगे। वहां से वह सीधे द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर में बाबा वैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक करने के बाद पुन: एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हेलीकॉप्टर से पिरपैंती रवाना होंगे। गौतम अदाणी बिहार के भागलपुर जिलांतर्गत पीरपैंती में पीरपैंती पावर प्लांट स्थल निरीक्षण करेंगे। पीरपैंती में निरीक्षण के बाद गौतम अदाणी 23 फरवरी को पुनः देवघर एयरपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.