पीरपैंती थर्मल में भूमिदाता परिवारों एवं युवाओं का नियोजन हो
भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने अदाणी पावर प्लांट परियोजना, पीरपैंती में स्थानीय युवाओं एवं भूमिदाता परिवारों को ग्राम्य संगठन के माध्यम से रोजगार या नौकरी उपलब्ध कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि पीरपैंती प्रखंड में बन रहे अदाणी पावर प्लांट परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस परियोजना से क्षेत्र के विकास की उम्मीद तो जगी है, परन्तु स्थानीय भूमिदाता परिवारों एवं बेरोजगार युवाओं में रोजगार को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है। परियोजना प्रभावित सभी गांवों के भूमिदाता परिवारों एवं स्थानीय शिक्षित बेराजगार युवाओं को मिलाकर परियोजना प्रभावित ग्राम्य रोजगार संगठन, पीरपैंती का गठन जिला प्रशासन की देखरेख में कराया जाए। इस संगठन के माध्यम से ही नियोजन की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.