भागलपुर, मई 31 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में एसडीएम कृष्ण कांत गुप्ता ने पीरपैंती-गोड्डा रेल लाइन परियोजना में चल रहे भुगतान प्रक्रिया की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जमीन अधिग्रहण की भी विस्तृत समीक्षा की।

भूमि अधिग्रहण की समीक्षा एडीएलओ रविकांत मिश्रा, सीओ चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ अभिमन्यु कुमार से भी भूमि अधिग्रहण और भुगतान से संबंधित कार्यों का विस्तृत ब्यौरा लिया। तीन पंचायतों रिफातपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कंचू राम, प्यालापुर पंचायत के मुखिया सोनू किस्कू और परसबन्ना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निरंजन यादव सहित तीनों पंचायतों के पंचायत सचिव और राजस्व कर्मियों से भी विचार-विमर्श किया। बैठक में एसडीएम ने संबंधित लोगों को एक सप्ताह के अंदर भुगतान कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि इस...