भागलपुर, जुलाई 28 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो बीडीओ के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के विरोध में सोमवार को पीरपैंती के बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान के तहत उन्होंने नियमित सरकारी कार्यों का निर्वहन करते हुए यह विरोध प्रदर्शन किया। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने राज्य सरकार से प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड, लेग गार्ड सहित अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। बीडीओ ने कहा कि यह प्रतीकात्मक विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार बीडीओ की सुरक्षा, घायल अधिकारियों के समुचित उपचार तथा संघ की अन्य मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेती। यह भी...