पीरपैंती के पांच परिवारों को पुनर्वासित किया जाएगा
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अदाणी पावर लिमिटेड के 2400 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के लिए रेलवे कॉरिडोर सह-सड़क निर्माण में पीरपैंती अंचल के ककरघट मौजा के पांच रैयतों की जमीन अधिग्रहीत हो रही है। इन पांच रैयतों द्वारा परियोजना से विस्थापित होने के संबंध में दावा आवेदन दिया गया है। संबद्ध रैयतों द्वारा समर्पित दावा आवेदन पर पीरपैंती के सीओ से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में इन लोगों को पुनर्वासित करने की अनुशंसा की गई है। सीओ की रिपोर्ट पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार ने अपर समाहर्ता सह पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन प्रशासक को पत्र लिखकर विस्थापित करने की अनुशंसा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.